गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामला: पीड़ित परिजनों से मिले तंवर, सरकार को लिया आड़े हाथ

6/25/2017 1:05:03 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के दयालपुर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने कांग्रेस प्रर्देशाध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कोसा और कहा कि प्रदेश बर्बादी के कगार पर है। मानवीयता खत्म हो चली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस रूह को हिला देने वाली घटना के बावजूद अपना दायित्व नहीं निभाया। यही नहीं कोई चुना हुआ प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पीड़ित के पिता को नौकरी और इलाज सरकारी खर्च पर हो।

उल्लेखनीय है कि दयालपुर गांव में 22 जून को लगभग 6 बजे सिलेंडर गैस फटने से घर में आग लग गई थी, जिसके चलते 4 बच्चों सहित मां झुलस गई थी। परन्तु 23 तारीख को चारों बच्चों ने चंडीगढ़ पी.जी.आई दम तोड़ दिया था, जबकि उनकी मां रेशो देवी अभी भी जिंदगी अौर मौत की लड़ाई लड़ रही है। इन बच्चों का मन आंखों से गत दिवस संस्कार किया गया था। इस हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।