गैस सिलेंडर में लगी आग, व्यक्ति बुरी तरह झुलसा

2/29/2020 5:22:06 PM

अंबाला(अमन)- बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में  छोटे गैस सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। घायल की पहचान रामबदन पुत्र बालेसर के रुप में हुई है जिसे सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है जहां से उसे इलाज के लिए आगे के लिए रैफर किया गया है । घायल उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां रामबदन अकेले ही रहता है और उसके परिजन पैतृक गांव आजमगढ़ में ही रहते है। एसएमओ डॉक्टर मान सिंह के मुताबिक रामबदन आग में 25 से 30 पर सेंट तक झुलस गया हैय़।

Isha