Faridabad: सूरजकुंड मेले में पहले गिरा गेट, फिर टूटा झूला, कई लोग घायल...मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 07:20 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित 39वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में शनिवार दो बड़े हादसे हो गए। एक झूला और एक डिजाइनर गेट गिर गया। इस दोनों हादसों में कई लोग घायल हो गए। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
31 जनवरी को शुरू हुआ था मेला
सूरजकुंड की अरावली पहाड़ियों में यह अंतरराष्ट्रीय मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 15 फरवरी तक चलेगा। शनिवार होने के कारण मेले में भीड़ ज्यादा थी। गौरतलब है कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में देश के 30 राज्यों से आए करीब 1150 हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं, जबकि 46 देशों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)