36 दिनों बाद खुला उप तहसील कार्यालय का गेट; प्रशासन ने ली राहत की सांस, किसानों का सांकेतिक धरना जारी

3/19/2024 2:38:42 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): पिछले साल आई बाढ़ से किसानों की खराब हुई फसल की मुआवजे की मांग को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा ब्लॉक जाखल के किसानों द्वारा उपतहसील प्रांगण में 5 फरवरी से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं 12 फरवरी से उप तहसील कार्यालय पर तालाबंदी भी की हुई थी।

अब इस ताले को 36 दिन बाद खोल दिया है। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय जाखल में प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों के बीच हुई वार्ता के सार्थक परिणाम निकालकर ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों के साथ जाकर उप तहसील के एक गेट के ताले खुलवाए है।

बता दें कि किसान नेता लाभ सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बातचीत उपरांत तहसील कार्यालय के एक गेट के ताले खोले गए हैं उन्होंने कहा अगर 20 दिन तक अगर किसानों के हितों में कही बात पर कोई सार्थक रिजल्ट न मिले तो किसान दोबारा से ताला लगाने पर मजबूर होंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal