गौ रक्षा सेवा दल की टीम ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

8/11/2018 5:29:41 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी में गौ रक्षा सेवा दल ने शहर में प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व अतर्राष्ट्रीय संत डॉ. अशोक गिरी ने किया। गौ रक्षा दल ने कहा कि वे लोग गऊ से सेवा करते हैं तथा पशु चिकित्सकों को जब पशुओं के ईलाज के लिए कहा जाता है तो वे ईलाज करना तो दूर सही तरीके से जवाब भी नहीं देते। उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर चिकित्सकों ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दी है। जिस पर पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज किया है। इसी रोष के स्वरुप उन्होंने आज अर्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन किया।



इस दौरान उन्होंने पूरे शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ किए गए मुकदमे व पशु चिकित्सकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर पर अतर्राष्ट्रीय संत डॉ. अशोक गिरी ने कहा कि गायों की स्थिति पहले ही दयनीय है तथा गौ सेवा के सदस्य निशुल्क सेवा कर रहे है, अगर यूं ही बिना किसी जांच के मुकद़मा दर्ज किया जाएंगा तो गौ सेवा कैसे होगी। 

उन्होंने कहा कि शहर वासियों व प्रशासन को सहयोग करना चाहिए ताकि गाएं सडक़ों पर आवारा ना घूमें। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के कहने से मुकदमा दर्ज कर दिया जो कि गलत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वे मामले की जाचं करे तथा सच्चाई सामने लेकर आए।

Shivam