गोहाना में नव विवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, दो महीने पहले हुई थी शादी

5/9/2019 10:06:55 PM

गोहाना (सुनील जिंदल): हरियाणा में दहेज उत्पीडन व दहेज हत्या के मामलों में वृद्धि हो रही है। जिस के कारण आम महिलाये इस दहेज रुपी डंक के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही हैं। ऐसा ही मामला गोहाना के गाव रिंढ़ाणा गांव में सामने आया है। जहा दो महीने पहले शादी हुई थी और  ससुराल पक्ष ने दहेज़ के लिए बार बार परेशान और मारने पीट की। जिसके बाद महिला को घर में फांसी देखर मार दिया।

जानकारी के अनुसार गोहाना के आहुलाना गांव की रहने वाली मोनिका की शादी 8 मार्च 2019 यानि दो महीने पहले सोनीपत के गांव तिहाड़ के रहने वाले विकाश के साथ हुई थी। लेकिन शादी में दहेज पूरा नहीं मिलने और लड़के वालो की तरफ से बार बार गाड़ी की डिमांड पूरी नहीं होने के चलते लड़के वालो ने मोनिका को फांसी देकर मार दिया। मर्तक मोनिका के चाचा ने बताया मोनिका के पति विकास रेलवे में गुरुप डी में नौकरी करता है औरशादी के समय गाड़ी की डिमांड कर रहा था मोनिका के पिता सीआरएफ में थे जो कई महीने पहले किसी कारण में उनकी मौत हो गई थी। मोनिका की शादी मोनिका के चाचा ने बड़े लड़ो प्यार के की थी।

मोनिका के चाचा ने बताया शादी के बाद से ही मोनिका का पति और ससुराल वाले मोनिका को दहेज के लिए तंग करते थे कुछ दिन पहले मोनिका को वो अपने घर भी लेकर आये थे लेकिन कल मोनिका का पति विकास घर आया और मोनिका को अपने साथ अपने मामा के यहाँ किसी फंग्शन का बहाना बनाकर उसे अपने साथ रिंढ़ाणा गांव ले जाया जहा एक साजिह के तहत उनको फांसी देकर मार दिया।

Naveen Dalal