गीता भुक्कल का तंवर पर निशाना, कहा- उनके नेतृत्व में नहीं हो रहा पार्टी का काम

9/28/2017 5:17:12 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): दो धड़ों में बटी कांग्रेस के दो गुटों की लड़ाई खुलकर सामने आ रही है। दोनों गुट अपनी ताकत को दिखाने के लिए रैलियां कर रहे हैं। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने तंवर पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक तंवर के नेतृत्व में पार्टी का काम नहीं हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जल्द करवाया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए भूपेंद्र हुड्डा को कमान सौंपी जाए। 

इसके साथ ही पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भुक्कल ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर क्षेत्र में फेल है। स्कूलों में बच्चें सुरक्षित नहीं है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में प्रद्युम्न मर्डर के बाद द मिलेनियम स्कूल में भी बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था।