पर्यटकों के लिए खुल गया गीता संग्रहालय, मुख्यमंत्री मनोहर ने किया उद्घाटन

3/7/2021 10:00:57 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज से गीता संग्रहालय पर्यटकों के लिए खुल गया है, जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। मुख्यमंत्री मनोहर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र गीता ज्ञान संस्थान में गीता संग्रहालय का विधिवत शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर संघ के प्रचारक, स्थानीय सांसद, और धर्म गुरु संत आदि भी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 48 कोस क्षेत्र कुरुक्षेत्र में 134 तीर्थ हैं, जिनका रखरखाव का जिम्मा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पास है। उन्होंने कहा कि यह तीर्थ 5 जिलों में फैले हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के बजट में भरपूर इजाफा किया जाएगा, ताकि 134 तीर्थों के रखरखाव को सही ढंग से किया जा सके। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि गीता संग्रहालय में डिजिटल तरीके से गीता को समझाने और जागरूकता के लिए तैयार किया गया है। कुरुक्षेत्र आने वाले पर्यटक इसको देख पाएंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Shivam