पढ़े लिखे युवाओं से गोबर उठवा रही है भाजपा सरकार: गीता

8/26/2019 1:27:44 PM

झज्जर (प्रवीण धनखड़): झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि हरियाणा सरकार का ध्यान केवल यात्राओं पर है। सरकार रोजगार के नाम पर पढ़े लिखे युवाओं से शौचालय गिनवाने व गोबर उठवाने का काम करवा रही है। सीएम की यात्रा के बारे में गीता भुक्कल ने कहा कि सरकार यात्रा के अलावा क्या कर रही है, सीएम बताएं कि उन्होंने झज्जर के लिए अब तक क्या किया। कौन से स्कूल कॉलेज बनवाए। केवल 75 पार का नारा देकर पूरे प्रदेश को बैनरों से पाटने का काम किया जा रहा है।

वहीं भुक्कल ने कहा कि 500 साल पुराना मंदिर तोडऩे का विरोध कर रहे दलित समुदाय के लोगों पर लाठियां भांजने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि असल में प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार में भूपेंदर हुड्डा ने किया था, लोस की सभी 10 सीट जीतकर भाजपा घमंड में आ गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद मान चुकी हैं कि देश की अर्थ व्यवस्था खराब है।

Shivam