लिंग जांच का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

1/3/2019 10:22:02 AM

रेवाड़ी(वधवा): भ्रूण जांच के खेल को रोकने के लिए रेवाड़ी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने महेन्द्रगढ़ के गांव बवानिया स्थित एक क्लीनिक पर रेड मारकर 2 आरोपियों को लिंग जांच करते हुए पकड़ा। कार्रवाई को रेवाड़ी के डिकॉय पेशैंट के जरिए अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी बवानिया गांव के ही रहने वाले हैं।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि महेन्द्रगढ़ के कनीना थाना क्षेत्र में पडऩे वाले बवानिया गांव स्थित बालाजी अस्पताल में ङ्क्षलग जांच का खेल होता है। सी.एम.ओ. डा. कृष्ण कुमार व एस.एम.ओ. डा. लालसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें डिप्टी विजय प्रकाश व डा. संजय, ड्रग कंट्रोलर अमनदीप सिंह, सी.डी.पी.ओ. शालू यादव, डी.ए.सी. सुनीता देवी शामिल रहे। पुलिस की ओर से रामपुरा थाना प्रभारी विद्या सागर, दीनदयाल, बालवती, सिपाही योगेन्द्र व संजय को टीम में शामिल किया गया। टीम ने बुधवार को एक डिकॉय पेशैंट को तैयार किया और इस पेशैंट ने लिंग जांच करने वाले आरोपी भरत व प्रवीन से सम्पर्क कर 25 हजार रुपए में सौदा तय किया।

 दोनों बवानियां गांव के हैं और गांव स्थित बालाजी अस्पताल से उनका सीधा सम्पर्क है। सौदा तय होने के बाद आरोपीगण डिकॉय पेशैंट को लेकर बालाजी अस्पताल में पहुंचे और ङ्क्षलग जांच के बाद डिकॉय पेशैंट को गर्भ में लड़का होने की पुष्टि की। डा. लाल सिंह ने बताया कि पीछा कर रही स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम ने इशारा मिलते ही अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लिंग जांच हेतु ली गई 25 हजार रुपए की नकदी भी बरामद कर ली। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Deepak Paul