जीजीएफ के महासचिव राम मोहन राय ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 07:23 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): गांधी ग्लोबल फैमिली (जीजीएफ) के महासचिव, एवं पानीपत के वरिष्ठ एडवोकेट राम मोहन राय ने एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण में भारत के 15वें उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति माननीय श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट में जीजीएफ की वैश्विक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही पानीपत के ऐतिहासिक महत्व और औद्योगिक प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राम मोहन राय ने उपराष्ट्रपति महोदय को अपनी 9 प्रकाशित पुस्तकों की प्रतियां, गांधी ग्लोबल फैमिली का ब्रोशर तथा महात्मा गांधी की 1946 में ऐतिहासिक नोआखाली यात्रा के दौरान ली गई प्रसिद्ध तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर महात्मा गांधी के अहिंसा और शांति के संदेश को दर्शाती है, जो आज भी प्रासंगिक है।

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने से इस भेंट को अत्यंत सौहार्दपूर्ण बताया और जीजीएफ की वैश्विक स्तर पर गांधीवादी मूल्यों के प्रचार-प्रसार की सराहना की। उन्होंने गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद जी तथा गांधी ग्लोबल फैमिली की पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं सादर प्रणाम भेजे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static