बसताड़ा टोल प्लाजा पर बदमाशों की गुंडागर्दी, गोली चलाने से 2 कर्मचारी घायल

5/26/2018 9:56:52 AM

घरौंडा(विवेक राणा): एक बार फिर से घरौंडा नेशनल हाईवे बसताड़ा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के ऊपर बदमाशों ने हमला कर मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने मौके पर गोलियां भी चलाई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए जिन्हें करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 3 बजे बसताड़ा मधुबन के पास बने टोल प्लाजा पर स्विफ्ट कार मेें सवार 4-5 लोग आते हैं। सभी नशे में थे अौर उन्होंने टोल पार करने को लेकर मौके पर मौजूद टोलकर्मी से हाथापाई अौर मारपीट की। जिसके बाद विवाद बढ़ गया अौर उसके बाद बदमाशों ने एक शख्स को बुलाया जिसने मौके पर गोली चला दी। जिससे टोलकर्मी घायल हो गए। एक कर्मी को गोली के छर्रे छू कर निकल गए वहीं दूसरे की टांग के निचले हिस्से में गोली लगी। 

फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। टोल कर्मियों ने भी शिकायत मधुबन पुलिस थाने में दे दी है। 

Nisha Bhardwaj