गुलाम नबी आज़ाद बने हरियाणा के प्रभारी

1/23/2019 1:22:52 PM

चंडीगढ (धरणी): हरियाणा में लंबे समय से कांग्रेस प्रभारी का पद खाली पड़ा था। कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आज गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किए जाने का एलान किया है। बता दें कि नबी आजाद इससे पहले यूपी कांग्रेस प्रभारी के पद पर नियुक्त थे।



हरियाणा कांग्रेस प्रभारी के पद से कमलनाथ को हटाएं जाने के बाद पिछले करीब डेढ साल यह पद खाली पड़ था। वहीं गुलाम नबी सोनिया और राहुल गांधी का करीबी होने के कारण हरियाणा की अहम जिम्मेदारी उनको दी गई है। उनके प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह हरियाणा कांग्रेस की फूट को खत्म करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही जिला स्तर पर भी अध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं।

 

Deepak Paul