वैलेंटाइन डे के दिन पहले दिया गिफ्ट फिर गला घोंट कर दी पत्नी की हत्या

2/26/2021 7:14:54 PM

गुरुग्राम (मोहित): साईबर सिटी पुलिस की क्राइम यूनिट ने बीती 14 फरवरी की देर रात 30 वर्षीय रूबी की हत्या मामले में उसके पति सतीश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। 

पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी को शक था कि रूबी किसी और से नाजायज ताल्लुकात है। इसी शक के चलते सतीश ने बीवी की हत्या की साजिश रच डाली। गुरुग्राम पुलिस ने मृतका रूबी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की और हत्यारोपी सतीश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

सतीश और रूबी की शादी तकरीबन 8 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। लेकिन उसके बाद शक का ऐसा बीज पैदा हुआ कि सतीश ने रूबी को मौत के घाट उतार दिया है। 

दरअसल, सतीश 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे वाले दिन पत्नी के लिए गिफ्ट लेकर घर आया पत्नी को गिफ्ट दिया। इसके बाद सतीश किसी काम से घर के बाहर चला गया। वापस आने पर रूबी को घर में न पाकर सतीश वहां पहुंचा, जहां रूबी के होने की संभावना थी। वहां 'पति पत्नी और वो' को लेकर विवाद इतना गहराया किस सतीश ने अपनी पत्नी रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Shivam