नहर से मिला छात्रा का शव, परिजनों ने गांव के लड़कों पर लगाया रेप और हत्या का अारोप

3/30/2017 7:36:18 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):करनाल के गांव मेनमति की 17 वर्षीय लड़की की लाश नहर से मिली है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक लड़की के परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने गांव के लड़कों पर ही हत्या करने का अारोप लगाया है। मामला 3 दिन पहले का है, जब 27 मार्च को करनाल के गांव मेनमति की 17 वर्षीय लड़की जो DAV कॉलेज में पड़ती थी, उस दिन वह घर वापिस नहीं गई। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी और पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद आज आवर्धन नहर से लड़की की लाश गली सड़ी अवस्था में बरामद हुई। लड़की के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। 

पोस्टमार्टम रूम में पहुंचे परिजनों ने आज मीडिया के सामने गांव के ही लड़कों पर आरोप लगाया की उनकी लड़की को कॉलेज के बाद ही अगवा कर उसके साथ रेप किया गया और उस के बाद उसकी ह्त्या की गई। जिस की पुलिस गहनता से जांच करे और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। परिजनों ने बताया कि उन्हें पड़ोस में ही रहने वाले युवकों पर शक था जिनके नाम भी हमने पुलिस को दे दिए थे। परिजनों की मांग है कि वह तब तक पोस्टमार्टम के बाद शव नहीं लेगे जब तक पहले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने मुख्यमंत्री कैम्प ऑफिस के बाहर जाकर धरना शुरू कर दिया है।