लड़की को ट्रक ने कुचला, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

6/13/2017 12:39:04 PM

कुरुक्षेत्र(आयुष गुप्ता):हरियाणा में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। तेज रफ्तार का कहर कई लोगों की जान ले रहा है। ऐसा ही एक हादसा कुरुक्षेत्र में हुआ, जहां पुराने बस स्टैंड के साथ वाले चौक पर लड़की के ऊपर से ट्रक निकल जाने से उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर एंबुलेंस भी लेट पहुंची। गुस्साए लोगों ने रोड़ परशव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके कारण वहां जाम वाली स्थिति बन गई।

हालांकि ट्रक चालक को काबू कर लिया गया। लेकिन गुस्साई भीड़ ने ट्रैफिक पुलिस बूथ को तोड़ दिया। उन्होंने कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग पर जाम लगाया। इतना ही नहीं लोगों ने पुराने बस स्टैंड वाले चौक पर भी तोड़फोड़ की।