पलवल में नकदी और गहने लेकर प्रेमी के साथ युवती हुई फरार, पिता ने अपहरण का मामला कराया दर्ज

6/6/2023 5:56:45 PM

पलवल(रुस्तम): हरियाणा के पलवल जिले के हथीन उपमंडल में एक लड़की को प्रेमी द्वारा भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लड़की अपने घर से 2 लाख 20 हजार रुपए व डेड तोले सोना भी साथ ले गई। लड़की के पिता ने उसके प्रेमी पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने और बंधक बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

इस मामले को लेकर जांच अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से दो लाख 20 रुपए व डेड तोले की हसली लेकर लापता हो गई। पता करने पर जानकारी मिली है कि राहुल नाम का युवक उसकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। व्यक्ति ने शिकायत में बताया की उसने अपनी बेटी को आस-पास और रिलेशन में खोजा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी लड़की को कहीं गुप्त स्थान पर रखा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।   

                 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)          

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma