लड़की पक्ष ने लड़के के घर की तोड़फोड़; 2 साल पहले हुआ तलाक, अब दोनों एक साथ फरार

2/26/2024 8:07:35 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी अंबेडकर कॉलोनी की बस्ती में एक मकान में कई लोगों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इस दौरान दो महिलाओं सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए।

गौरतलब है कि 5 साल से लव मैरिज से हुई शादी के कारण चली आ रही आपसी रंजिश के मामले में इस घटना को अंजाम दिया गया है। हमले में घायल बाला देवी ने कहा कि उसके बेटे आनंद ने समसपुर निवासी लक्ष्मी से लव मैरिज की थी। दोनों का पिछले वर्ष तलाक हो चुका था, तलाक के बाद लक्ष्मी के परिवार ने लक्ष्मी की शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी। अभी कुछ दिन बाद लक्ष्मी की शादी थी, लेकिन उससे पहले ही जिस लड़के से लक्ष्मी ने तलाक लिया था, वो लड़का उसे फिर से भगा ले गया। जिसके कारण लड़की के परिजनों ने एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर उनके घर में तोड़फोड़ की और उनके घर में रखे नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया तथा घर में रखा लाखों का सामान तोड़कर तबाह कर दिया।

पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

इतना ही नहीं बल्कि उन पर हमलावरों ने जानलेवा हमला भी किया और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि वो उन्हें न्याय दें और उनकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका क्या कसूर है जो उनके घर में आतंक फैलाया गया और सारा सामान तोड़ दिया गया। बाला देवी ने कहा कि उन्होंने लड़की के परिजनों को काफी समझाया कि वे उनके साथ हैं, लेकिन उन्होंने उनकी एक भी नहीं सुनी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनके घर में तोड़फोड़ की तथा नगदी और जेवरात पर को भी लूट कर ले गए।

वहीं, बस्ती वासियों ने कहा कि यहां बाला देवी के घर में जमकर तोड़फोड़ की है, करीब एक दर्जन लोग यहां बस्ती में जान से मारने की धमकी की आवाज देते हुए घर में घुस गए और बाला के घर में लाखों का सामान तोड़फोड़ कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां बस्ती में काफी दहशत बनी हुई है। कहीं फिर से बस्ती में हमलावर फिर से हमला न कर दें। उन्होंने कहा की जमकर यहां पर पथराव किया गया है। पथराव से आसपास में भी काफी नुकसान हुआ है। इसलिए इस मामले में पुलिस सख्त कदम उठाए और यहां बस्ती में शांति बहाल करें।दोनो पक्ष दादरी जिले के अलग अलग गांवो के रहने वाले है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana