बड़ा खुलासा: 20 साल बड़ी गर्लफ्रेंड की हत्या कर नाले में फेंका था शव, आरोपी बोला- मैं शादीशुदा था, ब्लैकमेल कर रही थी
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 12:15 PM (IST)
फरीदाबाद : फरीदाबाद में 42 वर्षीय अनीता का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि उसकी हत्या उससे 20 साल छोटे बॉयफ्रैंड ब्रहमजीत (22) ने गला घोंटकर की थी। युवक ने पहले जमीन पर पटका, फिर पैर से गला दबाया और गंदे नाले में फेंक दिया। दोनों की मुलाकात डेढ़ साल पहले हुई थी जिसके बाद वे रिलेशन में आए। एक साल पहले जब युवक की शादी हो गई तो उसने महिला से दूरी बना ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके बाद से अनीता उसे ब्लैकमेल कर रही थी। दोनों के बीच मिलने को लेकर अक्सर विवाद होने लगा जिसके चलते उसने महिला का मर्डर कर दिया।
वहीं महिला के लापता होने के 6 दिन बाद स्ट्रीट डॉग्स रॉकी और शेरू ने उसके शव को ढूंढ निकाला था। ये वही कुत्ते थे जिन्हें महिला रोजाना रोटी खिलाती थी। महिला के लापता होने के बाद से ही दोनों मायूस थे। अब मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला अनीता, ब्रहमजीत पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगी लेकिन जब ब्रहमजीत ने मिलने से मना कर दिया तो अनीता ने उसके परिवार को सब-कुछ बताने की बात कहकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
महिला की ब्लैकमेलिंग से युवक परेशान रहने लगा था। 15 अप्रैल को वह अनीता को अपनी बाइक पर बैठाकर बिजली का बिल भरने के लिए ले गया जिसके बाद वह महिला को गांव कबूलपुर से कुछ दूर गांव मोहला के जंगल में ले गया। जहां पर एक गंदे नाले पर ले जाकर उसकी गर्दन पर पैर से दबा दी। आरोपी ने घर जाकर अपने पिता जगविंद्र (49) को पूरी बात बताई जिसके बाद उसका पिता बाइक पर बैठाकर उसे पलवल में एक रिश्तेदार के घर छोड़ आया। पुलिस ने आरोपी के पिता को 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी पिता 2 दिन के रिमांड पर है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)