वरमाला हो चुकी थी, फेरों के लिए मंडप में कदम रखने वाला था दूल्हा, तभी पुलिस लेकर पहुंच गई गर्लफ्रेंड

7/3/2021 9:36:27 PM

हांसी (संदीप सैनी): हांसी शहर के एक मैरिज पैलेस में शनिवार को फिल्मी स्टाइल में ड्रामा हुआ। वर व वधू पक्ष के लोग शादी की खुशियों में मशगूल थे। वरमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी और फेरों के लिए वर-वधू कदम रखने ही वाले थे कि अचानक पुलिस के साथ लड़के की गर्लफ्रेंड मौके पर पहुंच गई। गुरुग्राम से आई लड़की ने आरोप लगाया कि 7 सालों से वह लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे और लड़के ने शादी का वादा कर रखा था। फिर क्या था लड़के की करतूत सामने आते ही वर व वधू पक्ष के बीच हंगामा हो गया।



शादी रुकवाने पहुंची लड़की ने आरोप लगाया कि वह दोनों गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करते हैं। पिछले 7 सालों से लड़का उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था और शादी का वादा कर रखा था। लेकिन पिछले दिनों उसे कहीं से पता चला कि लड़का शादी करने वाला है। शनिवार को नेशनल हाइवे पर स्थित एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह हो रहा था और इसी दौरान लड़की ने हांसी पुलिस ने फोन करके शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस के साथ लड़की मैरिज पैलेस में पहुंची और लड़की करतूत को सबके सामने बताया। 



इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। वधू के गले से मंगलसूत्र व वर माला को उसके पिता ने रोते हुए नम आंखों से तोड़ डाला। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। सब इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया की उनके पास फोन से की एक मैरिज पैलेस में शादी हो रही है, जिस लड़के की शादी है उसके पहले किसी दूसरी लड़की से संबंध थे। अब लड़की की बात सुनकर वधू पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar