एक सेवा ऐसी भी...यमुनानगर में डेंगू, चिकनगुनिया से प्रभावित मरीजों को बांटा नारियल पानी, ग्लूकोज और दवाइयां

10/14/2023 3:31:15 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : समाज एवं इंसानियत की सेवा के बहुत से तरीके हैं। समाज हितकारी संगठन यमुनानगर के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने डेंगू एवं चिकनगुनिया से प्रभावित मरीजों को नारियल पानी, ग्लूकोज और दवाइयां  बांटकर एक पुनीत कार्य किया है। रोशन लाल शर्मा एवं उनकी टीम के सदस्य यमुनानगर के सिविल अस्पताल के डेंगू प्रभावित वार्ड में पहुंचे। जहां उन्होंने इन मरीजों को नारियल पानी, ग्लूकोस, दवाइयां इत्यादि बांटी। 

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वह भी डेंगू एवं चिकनगुनिया की चपेट में आ गए थे। इस दौरान नारियल पानी, ग्लूकोस रिकवरी में काफी सहायक रहा। इसी को लेकर उन्होंने सोचा कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस बीमारी की चपेट में है। उन्हें यह नारियल पानी, ग्लूकोस इत्यादि उपलब्ध नहीं होगा। इसीलिए उन्होंने यमुनानगर सिविल अस्पताल में आकर यह कार्य किया है, जिससे उन्हें मानसिक और आत्मिक शांति भी मिली है। 

उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की है कि डेंगू एवं चिकनगुनिया का प्रकोप ज्यादा है। बहुत से ऐसे लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जो अपना इलाज भी नहीं करवा पा रहे। ऐसे लोगों को हर संभव सहायता देकर इंसानियत का परिचय दें, ताकि ऐसे लोग बुखार डेंगू-चिकनगुनिया की गिरफ्त से ठीक होकर बाहर निकले। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana