गोलियों से गूंजा गोहाना, क्राइम ब्रांच पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़; पैर में गोली लगने के बाद काबू

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 05:57 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के सदर थाना क्षेत्र में  पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ जींद रोड पर खानपुर खुर्द रोड के नजदीक एक माइनर के पास हुई, जहां पुलिस टीम और बदमाश आमने-सामने आ गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाश ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस अलर्ट पर रही और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

PunjabKesari

खानपुर खुर्द रोड के पास हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार गोहाना पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम जींद रोड स्थित खानपुर खुर्द रोड के पास माइनर क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान पुलिस का सामना एक संदिग्ध युवक से हुआ। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ की स्थिति बन गई।

PunjabKesari

पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया आरोपी

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद आरोपी ज्यादा दूर नहीं भाग सका और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले में उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच में गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव कथुरा निवासी अंकित उर्फ डाकू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस हथियार को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है और सबूत जुटाने का काम जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मौके पहुंचे डीसीपी नरेंद्र कादयान ने बताया कि आज गोहाना क्राइम और एक अंकित उर्फ डाकू नाम के बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। क्रॉस फायरिंग में बदमाश को पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए खानपुर मेडिकल में भर्ती करवाया गया है।

अंकित उर्फ डाकू गांव कथुरा का रहने वाला है उसके पास से एक देशी पिस्तौल भी बरामद की है। इसने कल एक सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला किया था दहशत फैलाने के लिए आज भी हवाई फायरिंग की थी। इसकी हमारी क्राइम ब्रांच तलाश कर रही थी यह पैदल था इसे सरेंडर के लिए बोला गया मगर पुलिस पार्टी पर फायर के दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की इस क्रॉस फायरिंग में इसके पैर में गोली लगी है इसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static