घर से सोने के गहने चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

6/10/2021 9:35:55 AM

कैथल : कैथल शहर की एक कॉलोनी में घर से सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पंजाब के जालंधर में अस्पताल में दाखिल था। 20 मई को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही अपने ससुराल रुक गया। 4 जून को वह अपने परिवार के साथ कैथल आ गया।

वहीं इसके बाद घर जाकर सामान व गहनों की जांच की तो अलमारी से सोने के गहने चोरी मिले। उन्होंने बताया कि घर की देख रेख के लिए उसके चाचा के लड़के जोगराज को यहां छोड़ा गया था। आशंका जताते हुए कहा कि उन्होंने ही घर से 11 तोले सोना के गहने चोरी किए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Content Writer

Manisha rana