Gold Price: भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच सोने की कीमत हुई धड़ाम, जानिए कितना हुआ रेट

punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 12:57 PM (IST)

डेस्क:  भारत-पाकिस्तान में टेंशन के बीच शुक्रवार को सोने का भाव गिर गया।इस कारोबारी सप्ताह में सोने-चांदी के भाव बढ़े, लेकिन स्थिर रहने की बजाय हिचकोले खाते रहे. कारोबारी सप्ताह के शुरूआत में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 93734 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

गुरुवार तक ये भाव 97493 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं शुक्रवार दोपहर में सोने का भाव गिरा और 96647 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।  शाम होते-होते सोने का भाव 200 रुपए और गिर गया, वहीं चांदी 95726 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। 

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 96416  रुपए, 23 कैरेट का रेट 96260030 रुपए, 22 कैरेट का रेट 88317 रुपए, 18 कैरेट का भाव 72312 रुपए, 14 कैरेट का रेट 56403 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

यहां देखें शहरों के भाव (24 कैरेट) 
इंदौर: 96,650 रुपए प्रति 10 ग्राम 
चेन्नई: 99610 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 99610 रुपए प्रति 10 ग्राम
दिल्ली: 99760 रुपए प्रति 10 ग्राम 
कोलकाता: 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static