एशियन गेम्स में गोल्ड विनर अमित पंघाल का भिवानी में स्वागत

9/10/2018 7:09:45 PM

भिवानी(अशोक): रोहतक जिले के मायना निवासी अमित पंघाल का एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल लेकर आने के बाद भिवानी में जोरदार स्वागत किया गया। भिवानी के सिनेमा घर पहुंचने पर लोगों ने उन्हें सर आंखों पर बिठाया। फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया गया, वहीं अमित पंघाल ने भी कहा कि सरकार की खेल नीति सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर छोटे बच्चों पर ध्यान दे तो और भी खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।



भिवानी में पहुंचे अमित पंघाल का सिनेमा घर मे पहुंचने पर उनके लिए बॉलीवुड स्टार धर्मेन्द्र की फि़ल्म यमला पगला दीवाना का गाना भी चलाया गया। उनके गाने पर अमित पंघाल के साथ आये खेल प्रेमी खूब थिरके। अमित पंघाल ने कहा मेहनत के दम पर इस मुकाम को छुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज भी कई खिलाड़ी ऐसे है जो दिन रात मेहनत कर रहे हैं तथा आने वाले समय मे वे देश के लिए मेडल ले कर आएंगे।

अमित ने सरकार की खेल नीति को खूब सराहा और कहा सरकार के खेल नीति खिलाडिय़ों को ध्यान में रख कर बनाई हुई है। अमित पंघाल ने कहा सरकार को चाहिए कि वे स्टेडियम में खेलो की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ो पर भी ध्यान दे अगर वह ज्यादा ध्यान दिया जाएगा तो ओर भी मेडल आएंगे और देश का नाम रोशन होगा।

Shivam