पंजाब में बड़ी वारदात की तैयारी में था गोल्डी बराड़, रोहतक में फायरिंग के बाद मोनू ने खोले कई राज

2/6/2023 8:59:40 PM

रोहतक: सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कराने वाले लॉरेंस गैंग का गोल्डी बराड़ फिर से पंजाब में किसी अनहोनी को अंजाम देने की फिराक में था। इसका खुलासा रोहतक में ट्रक यूनियन में फिरौती न देने पर गोल्डी के गुर्गे मोनू डागर के कहने हुई फायरिंग के बाद हुआ। वहीं हरियाणा पुलिस मोनू डागर को पंजाब की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर लाई है। वह भी मूसेवाला के कत्म में शामिल था। उसने पूछताछ में चौकने वाले खुलासे किए हैं। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को सचेत कर दी है।

बता दें कि बीती 2 फरवरी को रोहतक में ट्रक यूनियन के कार्यालय में दो बदमाश घुस आए और जमकर फायरिंग करने लगे। इस वारदात से हड़कंप मचा गया। वहीं कार्यालय के मुंशी और ट्रक मालिक रामनिवास को गोलियां लगी। इस मामले की शिकायत यूनियन के प्रधान ने पुलिस को दी। जिसमें उन्होंने बताया कि फरीदकोट में बंद मोनू डागर ने उस पर फायरिंग कराई है। मोनू का उसके पास ट्रक यूनियन में हिस्सेदारी के कॉल आई थी।

वहीं मोनू डागर ने पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि वारदात करने के लिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हथियार दिलाए थे। इस वारदात में शामिल गुर्गे भी बराड़ ने दिए थे। उसने बताया कि इन शूटरों का इस्तेमाल पंजाब में होना था। हालांकि अभी उसने पंजाब के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने उससे सवाल उगलवाने की कोशिश में जुटी है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Editor

Ajay Kumar Sharma