हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड वितरित करेगी सरकार

11/16/2022 8:22:16 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों को गोल्डन कार्ड वितरित किए जाएंगे। यह वितरण कार्यक्रम गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत भी मौजूद रहेंगे। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में अन्य जगहों पर भी कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

अलग-अलग जिलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

 

बता दें कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जिला यमुनानगर, स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता जिला पंचकूला, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा डबवाली, राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जिला रेवाड़ी, गृह मंत्री अनिल विज जिला अम्बाला, शिक्षा मंत्री कंवरपाल जिला जींद, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जिला नूंह, बिजली मंत्री रणजीत सिंह जिला सिरसा, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल लोहारू, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल बावल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता जिला चरखी दादरी, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली गोहाना, राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव नारनौल, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा जिला कैथल, राज्यमंत्री अनूप धानक जिला झज्जर, राज्यमंत्री संदीप सिंह पेहोवा, सांसद रमेश कौशिक जिला सोनीपत, सांसद धर्मवीर सिंह महेंद्रगढ़, सांसद संजय भाटिया जिला पानीपत, सांसद रतन लाल कटारिया जिला करनाल, सांसद नायब सिंह सैनी जिला कुरुक्षेत्र, सांसद बृजेंद्र सिंह नरवाना, सांसद सुनीता दुग्गल जिला रोहतक, सांसद अरविंद शर्मा बहादुरगढ़, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स जिला भिवानी, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा असंध, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार समालखा, राज्यसभा सांसद आरसी जांगड़ा पटौदी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Content Writer

Gourav Chouhan