अंबाला, दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की शुरू

8/2/2022 1:07:38 PM

अंबाला: कोरोना महामारी के बाद लगभग तीन साल बाद पैसेंजर ट्रेन को फिर पटरियों पर उतारने का काम शुरू हो चुका है। स्पेशल नंबर के साथ पूरे देश में सैकड़ों की संख्या में पैसेंजर ट्रेन की फिर से शुरुआत हो चुकी है। जिसमें पानीपत रेलवे स्टेशन से एक अगस्त को पहले दिन केवल पुरानी दिल्ली और अंबाला जाने वाली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन हुआ है।  

जींद- रोहतक पैसेंजर ट्रेन का यात्रियों को बेसब्री का इंतजार है। पानीपत से जींद-रोहतक के लिए पिछले ढाई साल से ट्रेन बंद थी। जिसके बाद छह माह पहले एक ट्रेन का संचालन किया था। जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। अब एक ट्रेन का ओर संचालन करने से यात्रियों में खुशी है। लगातार यात्रियों व टिकट घर वाले रेलवे को लिखित पत्र दे रहे थे। जिसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। जींद रोहतक पैसेंजर 10 अगस्त से और रोहतक- जींद 11 अगस्त से चलेगी।

यह ट्रेन होंगी शुरू
04964 पानीपत- नई दिल्ली 10अगस्त
04963 नई दिल्ली-पानीपत स्पेशल 10 अगस्त
04996 जींद- रोहतक स्पेेशल 10 अगस्त
04995 रोहतक- जींद स्पेशल 11 अगस्त
04998 जींद- दिल्ली स्पेशल 09अगस्त
04987 दिल्ली- जींद स्पेशल 10 अगस्त
04013 पानीपत- अंबाला छावनी स्पेशल 01 अगस्त
04584 अंबाला- पानीपत स्पेशल 02 अगस्त
04909 दिल्ली- पानीपत स्पेशल 01 अगस्त
04910 पानीपत दिल्ली स्पेेशल 01 अगस्त
 

Content Writer

Isha