आईएएस अधिकारी बनना चाहती है पांच वर्ष की 'गूगल गर्ल' वैष्णवी(VIDEO)

7/3/2018 10:34:33 PM

पंचकूला(धरणी): कहते है भगवान सभी इंसानों को एक  जैसे बनाता है, लेकिन कुछ लोगों को वह ऐसी प्रतिभा उनको देता है जो उन्हें आम लोगों से अलग करता है। मात्र पांच साल की उम्र में जहां एक बच्चे को अपनी होश नहीं होती, वहीं पंचकूला में रहने वाली वैष्णवी सवाल खत्म होने से पहले उसका जवाब दे देती है। भारत से जुड़ी कई जानकारियां, दुनिया के सभी देशों की राजधानियों के नाम और कई ऐसे सवालों का जवाब वैष्णवी एक पल में दे देती है, जिसे आम इंसान के लिए देना मुश्किल होता है।



वैष्णवी केजी क्लास की छात्रा है लेकिन उम्र के साथ-साथ उसकी इस  प्रतिभा में निखार आ रहा है।  हजारों सवालों के जवाब 5 साल की वैष्णवी के पास है और वैष्णवी बड़ी होकर आईएएस बनना चाहती है। वैष्णवी के माता पिता का कहना है कि वैष्णवी को जो चीज एक बार बता दें उसे वह याद हो जाती है। इसकी इच्छा है कि वह देश के प्रधान मंत्री से मिले, उन्होंने बताया कि इतनी छोटी उम्र में ही उनकी लड़की ने सोच लिया है कि वह पढ़ लिख कर आईएएस अधिकारी बनेगी।

पंचकूला में अपने माता पिता के साथ रहने वाली वैष्णवी भारत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों के अलावा इतिहास, भूगोल, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कम्प्यूटर से जुड़ी जानकारी और कई सवालों के जवाब अपने दिमाग में स्टोर है। वैष्णवी को इतना सब याद करवाने के लिए उस के माता पिता मदद करते हैं।



वैष्णवी के माता पिता समानिया परिवार से है, वैष्णवी के पिता ज्वेलर का काम करते है और उसकी मां गृहणी है। वैष्णवी की मां राखी गुप्ता ने बताया जिस प्रकार से वैष्णवी में हर एक चीज को जानने की लालसा है उससे ऐसा लगता है आने वाले समय में वैष्णवी की अपनी अलग पहचान होगी। मात्र 2 साल की उम्र से ही वैष्णवी को विभिन चीजों की जानकारी लेना अच्छा लगता था । धीरे धीरे विश्व की सभी राजधानियों और विश्व की और जानकारियां इसको हुई। उन्होंने बतायाकि उनकी 5 साल की वैष्णवी समान्य बच्चों से अलग है।

वैष्णवी के पिता सुमित का कहना है कि उनकी 5 साल की बेटी वैष्णवी की जर्नल नॉलेज अच्छी है। अन्य बच्चों का धयान खेलने कूदने में होता है, लेकिन वैष्णवी का ध्यान ज्ञान एकत्रित करने पर होता है, वैष्णवी की इच्छा है कि वह देश के प्रधान मंत्री से मिले, उन्होंने बताया कि इतनी छोटी उम्र में ही उनकी लड़की ने सोच लिया है कि  वह पढ़ लिख कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।

Shivam