पंजाब में राष्ट्र विरोधी एजेंडे को लेकर सरकार बनी है: असीम गोयल

11/17/2022 9:59:08 PM

अंबाला(अमन): पंजाब में बढ़े रहे गैंगस्टर कल्चर पर आप सरकार ने हरियाणा सरकार को दोषी करार दिया है। इस पर तंज कसते हुए बीजेपी विधायक असीम गोयल ने कहा कि पंजाब में राष्ट्र विरोधी एजेंडे को लेकर सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो घटित हो रहा है,वह आप सरकार की नाकामी है। ये लोग सरकार चलाने लायक नहीं है। हरियाणा में कोई भी गैंगस्टर क्यों नहीं कोई वारदात करता है।  

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंचने वाली है,लेकिन मंदिर समिति ने महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी बैन कर दी है। जिस पर कांग्रेस ने इसे भाजपा की बौखलाहट बताया है। इस पर तंज कसते हुए असीम गोयल ने कहा कि ये मंदिरों को न मानने वाले लोग हैं और आज मंदिरों को मुद्दा बना रहे हैं। इससे बड़ा संस्कृतिक बदलाव क्या देखेंगे। जो लोग राम सेतु पर एफिडेविट देकर कहते है कि राम नहीं है। उन लोगों को मंदिर में जाकर फोटो खिंचवाने की कुलबुलाहट क्यों है। मंदिर कमेटी को फैसले को इन्हें मानना चाहिए। ये लोग फोटो खिंचलाए या न खिंचवाए ये वहीं रहेंगे।

हिमाचल और गुजरात चुनाव में आप पार्टी ने जीत का दावा किया है। इस पटलटवार करते हुए गोयल ने कहा कि 8 दिसम्बर को पता चल जाएगा किसकी सरकार बनने वाली है। उनके ऐसे बयानबाजी से कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि पीएम को G-20 सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता मिलने पर कहा कि इससे बड़ी उपलब्धि भारत को मिली है। नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जो मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जो देश कहते थे कि उनके बिना कुछ नहीं चलता वो आज खुद ही पीएम को अध्यक्षता दे रहे हैं। ये भारतवासियों के लिए गौरव की बात है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma