सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग के 5 सदस्यों के कार्यकाल का किया विस्तार

3/24/2018 10:44:43 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पांच सदस्यों के कार्यकाल का विस्तार किया है। इनका कार्यकाल 24 मार्च, 2018 से 22 जुलाई, 2019 तक या उनकी 65 वर्ष की आयु होने तक होगा। इस संबंध में हरियाणा के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन 5 सदस्यों में पंचकूला से नीलम अवस्थी, महेंद्रगढ़ से  देवेंद्र सिंह, करनाल से अमरनाथ सौदा, यमुनानगर से भोपाल सिंह और जींद से विजयपाल सिंह हैं।

Punjab Kesari