हरियाणा में नई पॉलिसी होगी लागू, हरियाणा के लोगों को नौकरी देने पर कंपनी को सालाना इतने लाख रुपए देगी सरकार
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 03:11 PM (IST)
हरियाणा डेस्क: खबर सामने आ रही है। प्रदेश को 'इंडस्ट्रियल पावर हाउस' बनाने के लिए सरकार सभी पुरानी पॉलिसी को खत्म कर नई पॉलिसी लाएगी। यह पॉलिसी निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है। वर्ष 2020 में भी पॉलिसी बनी थी लेकिन सफल नहीं हुई। अब पॉलिसी में 5 लाख करोड़ निवेश और 10 लाख रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे कैबिनेट में पास कर लागू करने की तैयारी है। नई पॉलिसी में एमएसएमई या छोटे की बजाए बड़े उद्योगों पर फोकस होगा।
सरकार इस पॉलिसी में हरियाणा के लोगों को ही रोजगार देने वाली कंपनियों की सालाना प्रोत्साहन राशि 36 से 48 हजार की बजाए एक लाख रुपए कर रही है। यदि कोई कंपनी स्थानीय महिलाओं, एससी व दिव्यांगों को नौकरी देगी तो सरकार उसे सालाना 1.2 लाख रुपए की राशि देगी। 25 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार हरियाणा के युवाओं को मिला तो उसे अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। अब जो कंपनी जितने ज्यादा कर्मचारी हरियाणा के लगाएगी, उसे उतनी ज्यादा सब्सिडी देने की नीति पर सरकार काम करेगी।
रिसर्च सेंटर बनाने पर मिलेगी 50% सब्सिडी
वहीं रिसर्च सेंटर बनाने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। लार्ज इंडस्ट्री को 10 करोड़ तो मेगा या अल्ट्रा मेगा कंपनियों को 50 करोड़ रुपए तक दिए जाएंगे। यदि कोई कंपनी अपना नेशनल स्तर का पेटेंट करा लेती है तो उसे 50 लाख और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट होने पर एक करोड़ रुपए का ईनाम राज्य सरकार देगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)