​​​​​​​सोहना अनाज मंडी में नहीं हो रही धान की सरकारी खरीद, ओने पोने रेट पर खरीद रहे व्यापारी

11/1/2020 9:31:31 AM

सोहना : सोहना की अनाज मंडी में सरकार द्वारा किसानों के धान की सरकारी खरीद शुरु नही की गई है, जिससे किसानों को अपनी धान की फसल व्यापारियों को ओने पोने दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जहां सरकार द्वारा प्रदेश की अन्य मंडियों में किसानों के धान की फसल को सरकारी रेट पर खरीद रही है। वहीं सोहना की अनाज मंडी में सरकार द्वारा धान की फसल के लिए कोई सरकारी खरीद नहीं की जा रही है।

धान की सरकारी खरीद नहीं किए जाने से परेशान किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि सोहना की अनाज मंडी में में सरकारी खरीद शुरु की जाए ताकि किसानों को निजी व्यपारियों के हाथों लूटने के लिए मजबूर ना होना पड़े। सोहना की अनाज मंडी में अपनी-अपनी धन की फसल लेकर आये किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार कृषि कानून लाने के बाद जहां किसानों की फसल को एमएसपी पर खरीदने के लिए वायदे कर रही थी, लेकिन सरकार द्वारा एमएसपी पर फसल खरीद की जमीनी हकीकत सोहना की अनाज मंडी में देखी जा सकती है। जहां पर किसानों को अपनी फसल स्थानीय व्यपारियों को ओने पोने दामों में बेचने के लिए मजबूर
होना पड़ रहा है।

 

Manisha rana