हरियाणा में बनेगी लोसुपा-बसपा गठबंधन की सरकार: पांचाल

2/11/2019 11:35:27 AM

रोहतक: लोसुपा के रोहतक लोकसभा अध्यक्ष व दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल पांचाल ने कहा कि बसपा से गठबंधन होने के बाद पार्टी को मजबूती मिली है। दोनों पाॢटयां मिलकर हरियाणा में बदलाव लेकर आएंगी और लोकसभा व विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगी। किशनलाल पांचाल रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा-इनैलो का गठबंधन इसलिए टूटा, क्योंकि इनैलो में आपसी फूट के कारण उनका तालमेल नहीं बन पा रहा था। घरेलू कलह के कारण इनैलो खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का बसपा के साथ गठबंधन आखिरी दम तक चलेगा।

बसपा के साथ तो वह पहले से ही हैं, अब तो औपचारिक घोषणा हुई है। क्योंकि बसपा अध्यक्ष मायावती का जो विजन है, वही विजन राजकुमार सैनी का भी है। अन्य पाॢटयों के साथ गठबंधन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी अध्यक्ष राजकुमार सैनी बता सकते हैं। पार्टी जातिवाद में विश्वास नहीं रखती। वह 36 बिरादरी से सहयोग मांग रहे है। उन्होंने कहा कि एल.एस.पी. लोकसभा में 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बसपा 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटें कौन सी होंगी, इस बारे में अभी तय नहीं किया गया है। 17 को पानीपत रैली में दोनों पाॢटयों के करीब 50 हजार कार्यकत्र्ता एकत्रित होंगे, उसी दौरान प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की सम्भावना है।

Deepak Paul