कृषि कानूनों पर सरकार संशोधन पर विचार करने के लिए तैयार : कटारिया

2/11/2021 8:38:34 AM

यमुनानगर (ब्यूरो) : केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने कहा है कि किसानों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई सकारात्मक पहल पर बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।  कृषि कानूनों पर सरकार खुले मन से संशोधन पर विचार करने के लिए तैयार है। बातचीत के माध्यम से सभी बातों का हल होगा।

कटारिया ने कहा कि कृषि कानूनों में संशोधन करने के लिए बातचीत के लिए तैयार हैं। पिछले 6 वर्षों से मोदी सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसानों की गेहूं एम.एस.पी. पर खरीदने के लिए मोदी सरकार ने 75000 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किसानों को करके उनकी आमदनी बढ़ाने का कार्य किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Writer

Manisha rana