धान खरीद की शर्तों को हटाए सरकार, फैसला वापिस न लिया तो सड़कें करेंगे जाम: चढूनी

10/3/2021 12:52:02 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप):  किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने धान की खरीद पर सरकार की शर्तों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सरकार के एक एकड़ में 25 क्विंटल धान खरीदने के फरमान पर दिया है। 

इस संबंध में चढूनी ने कहा है कि सरकार बोलती है हम आपको तारिख बताएंगे कि किस दिन फसल लेकर आनी है और एक एकड़ में से सिर्फ 25 क्विंटल धान खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ये दोनो फैसले वापिस ले और शराफत से हमारा धान खरीद ले। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने यह फैसला वापिस न लिया तो किसान सड़कें जाम करेंगे। 

Content Writer

Isha