38 लोगों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार:तंवर

9/4/2017 8:13:53 AM

करनाल (कमल मिड्ढा):कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि 3 साल में सभी मोर्चों पर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हुई है। जाट आरक्षण आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार ने एक बार फिर डेरा मुखी के मामले में पंचकूला को हिंसा की आगे में झोंक दिया। वहां हुई 38 लोगों की मौत के लिए मनोहर सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में नैतिकता होती तो वह त्यागपत्र दे देते। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर करनाल के एन.डी.आर.आई. के रैस्ट हाऊस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लडऩा चाहिए। गुड़गांव के मामले में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से बात करेंगे।