गीता जंयती के बाद सरस्वती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाएगी सरकार(video)

1/4/2018 7:11:11 PM

पिहोवा (पुनीत सांगर):हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के आयोजन के बाद अब मां सरस्वती के महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके चलते तैयारियां जोरों पर हैं।

महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज एसीएस अमित झा पिहोवा पहुंचे और किसान विश्राम गृह में अधिकारियों से बैठक ली। बैठक में 18 से 22 जनवरी तक चलने वाले सरस्वती महोत्सव की रुप-रेखा के बारे में चर्चा की गई।

अमित झा ने बताया हरियाणा के दस जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर इस महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। इस बैठक में सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रशांत भारद्वाज, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, डीसी कुरुक्षेत्र, डीसी यमुनानगर तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।