करनाल पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लिया हिस्सा

3/23/2022 3:03:39 PM

करनाल(ब्यूरो): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को करनाल में पहुंचे। उन्होंने निफा द्वारा शहीदी दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं को शहीदों के पदचिन्हों पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आह्वान किया। साथ ही शहीदों की गाथा को पाठयक्रम में शामिल करने के लिए कहा।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आज बहुत ही खुशी है। निफा संस्था ने शहीद दिवस मनाया गया। इसी दिन भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव फांसी के तख्ते पर झुलस गए थे। इसीलिए हमारी युवा पीढ़ी को इतिहास को ज्यादा पढ़ाना चाहिए। आजादी के दौरान जो शहीद हुए थे, उनकी जीवन गाथा भी पाठ्य पुस्तकों में होनी चाहिए। तभी प्रेरणा मिलेगी। मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ सकते हैं। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा पीढ़ी को संस्कारित करना पड़ेगा। कुरीतियों को दूर करने को अपनी देशभक्ति भावना, धार्मिक भावना और जताने की जरुरत है।

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि आज का दिन शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु का दिन था। किस तरीके से उन्होंने युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाई। देश को टुकड़े-टुकड़े और तोड़ने वाली ताकतों के साथ लोहा लेना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Vivek Rai