राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पानीपत के ऐतिहासिक काला आम्ब परिसर का किया दौरा

7/10/2022 7:10:31 PM

पानीपत(सचिन): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को पानीपत स्थित ऐतिहासिक काला आम्ब परिसर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार के पुरातत्व विभाग के साथ मिलकर इस स्थान को विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। यह एक ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे संजोकर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। पानीपत के प्रसिद्ध इतिहासकार रमेश पुहाल व योद्धा स्मारक समिति के सचिव राजेश गोयल ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ऐतिहासिक स्थान से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान रमेश पुहाल ने राज्यपाल को पुस्तकें भी भेंट की। 

देश के लिए दी गई कुर्बानियों का जिक्र पाठ्य पुस्तकों में हो- राज्यपाल

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत का इतिहास संघर्षों से भरा हुआ है। काला आम्ब भी एक ऐतिहासिक स्थान है। जिन्होंने हमारे देश की आज़ादी और संस्कृति को बचाने और इसकी रक्षा करने के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं, हमें उनको याद रखना चाहिए। इन बातों का जिक्र पाठ्य पुस्तकों में भी होना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी को ये बातें याद रहें और ऐसी गुलामी की नौबत दोबारा ना आए। राज्यपाल  ने कहा कि हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।     

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai