राज्यपाल ने रक्षाबंधन पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

8/27/2018 8:29:19 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): रक्षाबंधन पर विभिन्न संस्थाओं की बहनों और बेटियों ने राजभवन जाकर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और राज्य की प्रथम महिला सरस्वती देवी को बधाई दी और उनकी कलाई को रक्षासूत्रों से भर दिया। इससे पहले राज्यपाल व उनकी पत्नी ने राजभवन परिसर में पौधारोपण कर रक्षाबंधन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम व आत्मीयता का त्यौहार है। 

यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्यार व स्नेह के साथ ही भारतीय संस्कृति में बहन-बेटियों की रक्षा के संकल्प को दृढ़ करता है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों, हिंदूस्तान स्काऊट्स एवं गाइड्स की बालिकाओं के अलावा मालवीय शिक्षा सदन सोनीपत; एन.सी.सी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला, सेनफोर्ट स्पैशल स्कूल सोनीपत; रुचि संस्था सोनीपत, एस.ए. जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल अम्बाला, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत और हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत की बालिकाओं ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं।

Rakhi Yadav