विश्व रेडक्रॉस दिवस के कार्यक्रम में गुरुग्राम पहुंचे राज्यपाल, 2 ऐप का किया उद्घाटन

5/8/2018 3:17:19 PM

गुरूग्राम(सतीश कुमार) : आज दुनिया भर में रेडक्रास वर्ल्ड डे मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में गुरूग्राम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा रेड क्रास सोसाइटी के मुखिया यानी राज्य के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की ईकाई ना केवल देश के दूसरे राज्यों बल्कि विदेशों में भी भूटान और नेपाल में काम करती है। जिससे ना केवल मानवता बल्कि दुखी और असहाय लोगों को भी फायदा होता है। महान मानवता प्रेमी डा. जीन हेनरी डयुनेन्ट ने 1863 में रेड क्रास की स्थापना की थी। जो कि आज विश्व के करीब 193 देशों में काम रही है। उन्हे याद करते हुए हरियाणा में रेड क्रॉस के लिए दो ऐप को भी लांच किया गया। जिसमें एक ब्लड ऐप जिसके जरिए अब कही बैठे लोगों को अपने ईलाके में ब्लड डॉनर मिल जाएगा।  दूसरी सर जोनसन एम्बुलेंस ऐप,  जिसमें ओला और उबर की तर्ज पर एंबुलेंस की लोकेशन पता चलेगी। जिससे नजदीकी एंबुलेंस की लोगों को सहायता मिल सके।

राज्यपाल कप्तान सिहं सोलकी ने रेड क्रास सोसाईटी से जुडे लोगों को कहा कि आज प्रदेश वासियों को मानवता की भलाई के लिए काम करने की जरूरत है। जिसके लिए सबसे पहले मानवता के गुणों वाली सोच अपने अंदर लानी होगी। जो आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में कहीं खो गई है। 
 

Rakhi Yadav