स्तनपान विषय पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सोलंकी ने महिलाओं को दिया संदेश

8/6/2018 4:58:42 PM

करनाल(केसी आर्य): करनाल स्थित एनडी आरआई के सभागार में हरियाणा मानव अधिकार आयोग दवारा व अन्य विभागों की ओर से आयोजित कार्यक्रम स्तनपान बच्चों का मौलिक अधिकार विषय पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिह सोलंकी पहुंचे। यहां उन्होंने कि आज के समय में और पहले के समय में स्वास्थ बच्चा स्वास्थ्य भारत इस कल्पना को साकार करने के लिए मां द्वारा बच्चे को स्तनपान करना बहुत जरुरी है।



वहीं उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों की भी तारीफ की। राज्यपाल ने स्तनपान दिवस पर महिलाओं को सन्देश दिया कि स्तनपान से बच्चा स्वस्थ होगा, जिससे स्वस्थ भारत- मजबूत भारत समर्थ भारत बनता है।



राज्यपाल ने स्तनपान विषय पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में स्वस्थ बच्चा-स्वस्थ्य भारत की कल्पना को साकार करने के लिए मां को बच्चे को स्तनपान करना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं अपनी सुंदरता पर असर पडऩे के डर से बच्चे को स्तनपान नहीं करवाती जो कि बहुत गलत बात है।

Shivam