सिरसा में निकली श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा, छोटी अयोध्या में तब्दील हुआ शहर

1/22/2024 4:52:24 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): अयोध्या में भगवान् श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में हर्षोउल्लास का माहौल बना हुआ है। सिरसा में भी इस अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमे हजारों की संख्या में लोग ध्वज हाथों में लेकर शामिल हुए और जय श्री राम के नारों से सिरसा के बाजार गूंज उठे। शोभा यात्रा में सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत की। शोभा यात्रा में विशेष रूप से मंगाए गए हाथी घोड़े और ऊंट लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहे। 

इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान् श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सिरसा में भी एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज के दिन देश को एक बड़ी सौगात मिली है और जल्द ही हरियाणा के लोग अयोध्या में श्री राम के दर्शन के लिए जाएंगे।  

वहीं सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान् श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। जिसको लेकर अयोध्या के बाद सिरसा में दीपावली जैसा माहौल है और लोगों में इस को लेकर बहुत उत्साह है। लोग हजारों की संख्या में शोभा यात्रा में शामिल हुए हैं। गोपाल कांडा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को ऋषि की संज्ञा देते हुए कहा कि आज का ये दिन उन्हीं के प्रयासों की बदौलत देश को मिला है।  

इसके साथ ही शोभा यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि आज अयोध्या के बाद सिरसा में भी दीपावली जैसा माहौल बना हुआ है।  लोग बहुत खुश हैं और आज के दिन को दीपमाला करेंगे और दीपावली मनाएंगे।   

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च 

Content Editor

Saurabh Pal