दादी ने पोते की चाह में गरम चिमटे से दागी पोती, 10 साल की कैद(video)

4/22/2018 5:57:12 PM

सिरसा: सिरसा गांव मौजूखेड़ा में एक दादी ने अपनी चार साल की पोती को गरम चिमटे से दगाकर मारने का  मामला सामने अाया है। अारोपी दादी कमला देवी को इस मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।  जानकारी के अनुसार वर्ष, 2017 में गांव मौजूखेड़ा निवासी महिला कमला ने अपनी 4 वर्षीय पोती रजनी के प्राइवेट पार्ट को चिमटे से दाग दिया था। पुलिस ने दादी कमला को गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में सामने अाया है कि बच्ची की मां सुनीता को पहला बच्चा लड़का हुअा था, दो साल बाद बिमारी से उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुनीता ने तीन बेटियों को जन्म दिया। पोता न होने की सूरत में दादी कमला ने मासूम पोती के साथ अमानवीय बर्ताव करते हुए गर्म चिमटे से दागना शुरु कर दिया था। दादी के खिलाफ हत्या के प्रय़ास का केस दर्ज किया गया था।  
 

Deepak Paul