दुखद: रणजी व फर्स्ट क्लास क्रिकेट के महान गेंदबाज राजेन्द्र गोयल का निधन

6/22/2020 12:16:43 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रणजी व प्रथम श्रेणी क्रिकेट के महान गेंदबाज राजेन्द्र गोयल का निधन 77 साल की उम्र कैंसर की बीमारी के कारण हो गया। स्वर्गीय राजेन्द्र गोयल का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

20 सितम्बर 1942 को जींद जिले के नरवाना में राजेन्द्र का जन्म हुआ। स्वर्गीय राजेन्द्र ने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 637 विकेट लेने का रिकार्ड बना चुके हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 750 विकेट भी लिए थे। वे पटियाला, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
 

Shivam