Wwe के रिंग से अब राजनीति के रिंग में उतरे द ग्रेट खली, बोले- मोदी की कार्यशैली से हूं प्रभावित

2/11/2022 1:25:49 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप):  WWE के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली अब राजनीति के रिंग में उतर आए हैं। गुरुवार को खली ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया है। दिलीप राणा ने कहा कि उनके सभी पार्टियों में अच्छे संबंध थे लेकिन उन्होंने भाजपा को चुना है।   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से वह प्रभावित है। देश के लिए उनके जज्बे और विकास कार्यों के लेकर उन्होंने फैसला लिया कि वह भाजपा पार्टी ज्वाइन की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ज्वाइन करने उन्हें अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की। खली ने कहा कि मैंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मैं पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हूं। मुछे लगा की क्यों न देश में रहकर साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं।



खली इससे पहले भी राजनीति में नज़र आ चुके हैं। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खली ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। पिछले साल नवंबर में खली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने भी पहुंचे थे। तब खली के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए गए थे।
 

Content Writer

Isha