गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे ग्रेट खली, हरियाणावासियों को दिया ये खास तोहफा

7/9/2020 4:24:07 PM

अंबाला (अमन): रेसलिंग खिलाड़ी ग्रेट खली आज अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज का हाल-चाल जानने उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने अनिल विज को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान खली ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज एक दमदार नेता है और हरियाणा की जनता को उनकी बहुत जरूरत है। 

ग्रेट खली ने इस दौरान कहा कि हरियाणा के करनाल जिले में वह एक अकैडमी बना रहे हैं और यह अकैडमी हरियाणा निवासियों के लिए बिल्कुल फ्री होगी। यहां पर खिलाड़ियों को फ्री में रेसलिंग सिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस खत्म होने के बाद वह जल्दी देश की जनता के लिए इवेंट ऑर्गेनाइज करेंगे जिसमे फिर से देश के साथ-साथ विदेशी पहलवान भी नज़र आएंगे ।

Isha