आंदोलन में शामिल होंगे द ग्रेट खली, कहा- तुरंत मानी जानी चाहिए किसानों की मांग

12/3/2020 8:07:37 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): किसान आंदोलन पर बवाल मचा हुआ है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसान संगठन लामबंद हो कर कई दिनों से दिल्ली के रास्तों पर डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में विश्व स्तरीय रेसलिंग में अपनी धाक जमाने वाले द ग्रेट खली दलीप राणा ने किसान आंदोलन को समर्थन की घोषणा की है।

खली ने कहा कि किसानों की मांग तुरंत मानी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत अच्छी नहीं है और नए कानून आने वाले समय में किसानों के साथ-साथ आम जन के लिए मुसीबत बन जाएंगे। खली ने कहा कि वह खुद किसान के बेटे हैं और किसानों की पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांग का कोई हल नहीं निकलता तो वह किसानों के धरने पर भी जाएंगे।

Shivam