दोनों बहनों पर दहेज लोभी ससुराल का अत्याचार, मारपीट के निशान हैं गवाह

7/25/2018 6:22:13 PM

नूंह(एे के बघेल): दो सगी बहनों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है, जहां दोनों बहनें ससुराल पक्ष के जुल्मों की वजह से अपने मायके में रहने को मजबूर हैं। दोनों बहनों को दो - दो बच्चे हैं। माता -पिता के विवाद में बच्चे भी पिस रहे हैं। पढाई पर भी गलत असर पड़ रहा है। ससुराल वालों से तंग सुमन तो अपने दोनों बच्चों के साथ पिता के पास रहती है , तो उससे छोटी अंजलि भी पिता के पास रहती है। दोनों तीन साल से रह रही है ,लेकिन अंजलि का पति राहुल तो अपने माता -पिता के बजाय पत्नी - बच्चों के साथ रह रहा है ,लेकिन सुमन का पति शराब का आदि है। सुमन उससे तंग आ चुकी है। सुमन पुलिस और समाज के चक्कर लगाकर थक चुकी है।

शराबी पति जानवरों की तरह सुमन के साथ मारपीट करता है , उसके जुल्मों के निशान आज भी सुमन के शरीर से गए नहीं हैं।

सुमन के पिता हरपाल सिंह ने बताया कि अपनी बेटी सुमन और अंजलि की शादी भोकरका गांव के नरेश कुमार और राहुल के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को तंग कर जानवरों की तरह मारते - पीटते थे। दरअसल ससुराल पक्ष के लोग ससुर हरपाल यादव से करोड़ों की जमीन हड़पना चाहते हैं। मना करने पर उसकी सजा उसकी लड़कियों को भुगतनी पड़ रही है। धारूहेड़ा पुलिस पर भी आरोपी पक्ष से मिलीभगत का आरोप सुमन का परिवार लगा रहा है। उनका कहना है कि सुमन को तो उसके पति ने एक बार आग भी लगा दी थी। इतना सब कुछ होने पर कई बार तो बिरादरी ने फैसला करा दिया।  पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की ,लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं की। 

Deepak Paul